Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -14-Jan-2023 मकर सक्रांति पर खिचड़ी का महत्व


शीर्षक-मकर सक्रांति में खिचड़ी का महत्व

हर्षोल्लास से मनाया जाता मकर सक्रांति,
झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल में मनाई जाती खिचड़ी,
खिचड़ी बनाने की है प्राचीन परंपरा मानी जाती।

खिचड़ी का महत्व बताते,
पौराणिक शास्त्र की है मान्यताएं,
पकवान के तौर पर जाता मनाया।

खिचड़ी शरीर के लिए होती उपयोगी,
खिचड़ी कहलाती स्वास्थ्य की औषधि,
आयुर्वेद के अनुसार करते जलनेति।

फिर मिलती है सबको आज्ञा,
खिचड़ी को फिर खाया जाता,
खिचड़ी का महत्व है दर्शाया।

चावल दाल नमक हल्दी,
सब्जियां डालकर बनाई जाती खिचड़ी,
मकर सक्रांति को खिचड़ी शुभ मानी जाती।

ज्योतिष का खिचड़ी से बताते तर्क,
चावल को माना जाता चंद्र,
काली उड़द शनि का चिन्ह।

हल्दी बृहस्पति, नमक शुक्र का प्रतीक,
हरी सब्जियां बुध से रखती संबंध,
खिचड़ी जो खाता हो जाते मजबूत ग्रह।

मकर सक्रांति को जो खाए नया अन्न,
साल भर रहता अरोग्य तन,
यही है मकर सक्रांति पर खिचड़ी का महत्व।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   12
5 Comments

बेहतरीन

Reply

अदिति झा

15-Jan-2023 07:44 PM

Nice 👍🏼

Reply

Abhinav ji

15-Jan-2023 09:03 AM

Very nice 👍

Reply